मंदिर में मूर्तियां खंडित की, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा| शहर स्थित सुधा वाटिका परिसर में शिव मंदिर के शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज देवार उर्फ छोटे देवार (19) लोहारा नाका वार्ड- 5 कवर्धा का रहने वाला है। घटना 10 जनवरी की है, जब सुबह मंदिर परिसर में टूटी हुई मूर्तियां देख श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया था। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। आरोपी को पकड़ने विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्रों में सघन पतासाजी की। घटना में संलिप्त राज उर्फ छोटे देवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को संकेत मिला कि आरोपी का व्यवहार सामान्य नहीं है। पूछताछ में वह असंतुलित बातें करता नजर आया। डॉक्टरी जांच में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। इसके चलते उसे मनोरोग चिकित्सालय सेन्द्री (बिलासपुर) रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *