आतिशी का VIDEO, पंजाब DGP बोले- मामला ऑनगोइंग:डीजीपी का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग; AAP नेता पर सिख गुरू के अपमान का आरोप

दिल्ली की पूर्व CM व AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वायरल वीडियो को लेकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने मामला ऑनगोइंग कहते हुए सवालों के ज्यादा जवाब नहीं दिए। डीजीपी चंडीगढ़ में अमृतसर के सरपंच मर्डर केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। जालंधर में वीडियो शेयर करने पर केस दर्ज किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि DGP का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग का होता है। बाकी चीजें जिला स्तर पर होती हैं। दिल्ली विधानसभा के नोटिस को लेकर भी DGP ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बता दें कि दिल्ली की BJP सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं ने आतिशी का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें कहा गया कि उन्होंने सिख गुरू का अपमान किया है। इस मामले में जालंधर में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। जिस पर दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के DGP गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी (साइबर क्राइम) वी. नीरजा और जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को नोटिस जारी कर दिया। पढ़िए, सवाल और उन पर DGP के टालने वाले जवाब सवाल: ब्रीच ऑफ प्रिविलेज पर क्या कहना है?, सुनील जाखड़ ने सीएम के वीडियो को लेकर लिखा है। एक केस आपने सुखपाल सिंह खैहरा समेत कुछ लोगों पर दर्ज किया है। क्या आधार है?
DGP: मैं ऑनगोइंग मामलों में कोई कमेंट नहीं करूंगा। मुझे अभी तक कोई चिट्ठी (सुनील जाखड़ की) नहीं मिली है। मैंने पहले भी बताया डीजीपी का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग में होता है। इसलिए मैंने कमिश्नरेट को अमृतसर से बुलाया है, ताकि कोई डिटेल पूछनी हो तो उसका जवाब दिया जा सके। कई चीजें जिला स्तर पर होती हैं। सवाल: विपक्ष सवाल उठाता है कि पंजाब पुलिस पॉलिटिकली मोटिवेटेड काम करती है। जैसे कपिल मिश्रा वीडियो मामले में तुरंत फोरेंसिक जांच हो गई, जबकि पटियाला वाले SSP की कॉल रिकॉर्डिंग केस में नहीं हुई।
DGP: पंजाब पुलिस निष्पक्ष और मेरिट के आधार पर जांच करती है। इससे ज्यादा मैं इस मामले में कुछ नहीं बोलूंगा। सवाल: आपने केस दर्ज किया, पब्लिक डोमेन में यह बात आनी चाहिए। क्या आपने कपिल मिश्रा की पोस्ट के आधार पर केस दर्ज किया है?
DGP: मामला दिल्ली विधानसभा के संज्ञान में है। इस पर यहां कुछ नहीं कहना चाहता। सवाल: क्या दिल्ली विधानसभा से आपको नोटिस मिला है?
जवाब: मैं इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दूंगा। जाखड़ ने पंजाब DGP को क्या लिखा
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने DGP को लिखे लेटर में कहा कि सोशल मीडिया पर CM भगवंत मान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी तत्काल फोरेंसिक जांच कराई जाए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जाखड़ ने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी जरूरी है क्योंकि यह मामला धर्म और सूबे के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है। यदि वीडियो फोरेंसिक जांच में सही पाया जाता है, तो यह किसी उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए पूरी तरह अनुचित आचरण है और ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। अगर जांच में वीडियो फर्जी या गढ़ा हुआ साबित होता है, तो इसे बनाने, फैलाने और प्रचारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि वीडियो की जांच चंडीगढ़ फोरेंसिक टीम से कराई जाए, जैसा कि पहले पटियाला के एसएसपी से जुड़े ऑडियो टेप मामले में किया गया था। पार्टी का कहना है कि इससे जांच में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता का भरोसा बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *