बारसूर में कुकर आईईडी व पाइप बम भी बरामद किया

दंतेवाड़ा| बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्सींगबहार में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 जनवरी को सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया गया। सर्चिंग के दौरान पुलिस व बीडीएस टीम ने घने जंगलों के बीच मिट्टी में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को चिन्हित किया। टीम ने मौके पर सावधानीपूर्वक तलाशी के बाद तीन पाइप बम बरामद किए, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 10 किलो बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *