नारायणपुर| जुआ–सट्टा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड क्षेत्र से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आरोपियों से मोबाइल, सट्टा पट्टी और 2,880 नकद बरामद किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों सुशांत विश्वास और अरशद खान को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने कहा जिले में अभियान जारी रहेगी।


