छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार देखा जा रहा है। इस बार कड़ाके की ठंड का अहसास रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे तेज ठंड का असर देखने को मिल सकता है। ठंड की शुरूआत होने के बाद न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस सीजन में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ठंड का असर पहले से अधिक तेज हो सकता है। शीत लहर भी लगातार चल रही है। जिसके कारण सुबह से ठंड के कारण लोग गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। आसमान भी साफ है, पर ठंडी हवाओं की वजह से तेज धूप का असर भी काम नहीं आ रहा है। कई सालों बाद दिखा कोहरा
पिछले साल की अपेक्षा इस बार तेज ठंड का असर रहा है। ऐसे में कई सालों के बाद रायगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मंे कोहरा भी छाए रहे। सबसे अधिक कोहरा पुसौर ब्लाॅक व धरमजयगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। साथ ही पिछले सप्ताह भर से शीत लहर के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है। इस सप्ताह तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस सप्ताह तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। शनिवार के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में सोमवार को 13 डिग्री और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक होने की संभावना है। जिसके बाद ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है।


