डौंडी| छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज परिक्षेत्र डौंडी ने 16 जनवरी को ग्राम काडे में भक्त गुहा निषाद राज जयंती महोत्सव रखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवट समाज परिक्षेत्र डौंडी के अध्यक्ष असाडू राम रावटे करेंगे। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर होंगे। विशेष अतिथि जनपद पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मुकेश कौडों रहेंगे।


