लुधियाना में अरोड़ा न्यूरों के डाक्टर को थ्रेट:होशियारपुर के डाक्टर ने मांगी 25 लाख रंगदारी,अस्पताल बंद करवाने की दी धमकी

पंजाब के लुधियाना में माल रोड पर बने अस्पताल अरोड़ा न्यूरो की दो डॉक्टर से 25 लाख रुपए एक्सटॉर्शन मनी (रंगदारी) मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने होशियारपुर के डॉक्टर मन्नू भार्गव के खिलाफ धारा 308 (2),351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी भी कर रही है। 25 लाख रुपए की मांगी एक्सटॉर्शन मनी पुलिस को जानकारी देते हुए डॉक्टर नीलम अरोड़ा ने बताया कि वह अरोड़ा न्यूरो सेंटर में पार्टनर है।डॉ. भार्गव जो कि वृंदावन हाऊस बैकसाइड अमन अस्पताल रहते है। उन्होंने उन्हें और डॉ. निहारिका अरोड़ा को नौकरी से निकालने की धमकी दी और बदले में 25 लाख रुपए की मांग की है। वह काफी समय परेशान रही जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। अस्पताल बंद करवाने और जान से मारने की भी मिली धमकी डॉक्टर नीलम अरोड़ा ने पुलिस से कहा कि डॉ भार्गव ने अस्पताल बंद करवाने और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। डॉक्टर की इस धमकी के बाद पीड़ित पक्ष खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनकी मांग है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP डिटेक्टिव-2 ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *