बांसवाड़ा में आज 5 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक शटडाउन, बिजली के पोल शिफ्ट होंगे

बांसवाड़ा में गढ़ी कस्बे के बड़ी सरेडी क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार को 4 घंटे बिजली कटौती होगी। 11 केवी बड़ी सरेडी फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। शटडाउन के दौरान 11 केवी बड़ी सरेडी फीडर से जुड़े सभी मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली गुल रहने के कारण पानी की मोटर, घरेलू उपकरण और अन्य विद्युत कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सड़क चौड़ीकरण के चलते लिया गया शटडाउन कनिष्ठ अभियंता कीर्तिश पंचाल ने बताया – सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क के बीच आ रहे बिजली के पोल हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएंगे। इसी कार्य के चलते विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *