घुमंतू समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोडने की कवायद:जिले में 15 दिवसीय कैंप आज से; वोटर कार्ड, आधार कार्ड, जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे

घुमंतू परिवारों को ऑनलाइन पहचान प्रमाण पत्र जारी कर सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले की सभी पंचायत समिति, नगरपालिका एवं नगरपरिषद में 16 से 31 जनवरी तक सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रामराज मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घुमंतू समुदाय (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू) के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन घुमंतू पहचान प्रमाण पत्र जारी कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी पंचायत समिति तथा नगरपालिका एवं नगरपरिषद में 16 से 31 जनवरी तक विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। फ्री होंगे सभी कार्य
उन्होंने बताया कि योजना के लाभ लेने के लिए इन वर्गों के लोग नजदीकी पंचायत समिति तथा नगरपालिका एवं नगरपरिषद कार्यालय में संपर्क कर अपना पहचान प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी कार्य करवा सकते हैं। इन शिविरों में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। शिविरों में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदाय के लोगों से ऑनलाइन आवेदन पत्र ई-मित्रों द्वारा नि:शुल्क भरवाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *