सवाईमाधोपुर के हिंदुपुरा में गुरुवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन साप्ताहिक शिविर के तहत किया गया। जिसमें डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। बच्चों के आधार कार्ड बनाए मेल ओवरसीयर पंखी लाल माली ने बताया कि मुख्य अतिथि हिन्दूपुरा सरपंच नरेन्द्र महावर और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह राजावत की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 0 से 5 वर्ष के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए। यहां पर करीब 50 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। सुकन्या योजना के बारे में बताया साथ ही डाकघर बचत खाते, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, पीपीएफ, आरडी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, DBT, पेंशनर सत्यापन, ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पॉलिसी और डाकघर में चल रही सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं में करीब 100 नए खाते खोले गए। इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता तेजमल जांगिड़ कुमारी चंचल गोयल, , पप्पू लाल साहू, नीरज, दीक्षा, दिलखुश मीना, राधेश्याम महावर सभी शाखा डाकपाल उपस्थित रहे ।


