राजधानी जयपुर में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। शहर के कई इलाकों से कचरे को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़कों, गलियों और खाली प्लॉटों में जमा कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे आमजन का रहना मुश्किल हो गया है। आम जनता का कहना है कि नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा। कई स्थानों पर कचरे के ढेर दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इससे न सिर्फ साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, बल्कि मच्छर-मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 87 घाटगेट से प्रदीप ने बताया कि इलाके में पिछले छह महीनों से कचरे का डिपो बना हुआ है। बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरे के ढेर के पास लगा ट्रांसफॉर्मर भी खतरे की जद में है। कई बार कचरे में आग लग चुकी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं वार्ड नंबर 91 अशोक चौक से मीनू ने आरोप लगाया कि कचरा उठाने वाले कर्मचारी ही सड़क पर कचरा फैला रहे हैं। सफाई के नाम पर कचरा इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे सड़क पर ढेर लग जाते हैं। बदबू और गंदगी के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वार्ड नंबर 14 मालवीय नगर से पूजा ने बताया कि इलाके की एक खाली जमीन को कचरा डालने की जगह बना दिया गया है। बार-बार सफाई के बावजूद लोग फिर से वहीं कचरा डाल देते हैं। पास में गटर लाइन भी बार-बार टूटती रहती है, जिससे तेज बदबू फैलती है और बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 79 गोपालपुरा बायपास से राजकुमार ने कहा कि उनके इलाके में नियमित सफाई नहीं होने से आसपास की गलियों के लोग भी वहीं कचरा डाल देते हैं। मना करने के बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही, जिससे बदबू, मच्छर-मक्खियों और आवाजाही की परेशानी बढ़ गई है। निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खुले स्थानों पर कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को गंदगी से राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 2.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 4.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 5.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 7.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस 8.जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट:जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल 9.जयपुर में टूटे चेंबर, सड़कों पर कचरे से जनता परेशान:बिजली कटौती भी बनी समस्या, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई शिकायतें 10.नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन


