सबलगढ़ थाना क्षेत्र में जुआ खुलेआम खेतों में खेला जा रहा है। 50 से अधिक जुआरी हजारों में जीत हार का दाव लगा रहे है। जुआ खेलने के दो वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने से पुलिस महकमे में खलबली मंच गई है। दिन दहाड़े खुले आम खेले जा रहे जुआ से पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है। हालांकि सबलगढ़ पुलिस ऐसे घटना क्रम से मना कर रही है। सबलगढ़ में जुआ सबलगढ़ तहसील में बन रहे नवीन अस्पताल के सामने होम गार्डन के पास खुले में हुए का अड्डा चालू है। यह अड्डा किसी चार दिवारी में नहीं खुले खेत में चल रहा है। यहां आधा सैकड़ा से अधिक लोग हजारों के हार जीत के दाव लगा रहे है। एक व्यक्ति नीचे बैठ ताश के पत्तों को अन्दर बाहर कर रहा है। शेष लोग हाथों में रुपए लिए अपना-अपना दाव लगा रहे है। इस खुले में चल रहे जुए के दो वीडियो भी सामने आए है। यह वीडियो में जुआ खेलने के दो आए वीडियो में आधा सैकड़ा के करीब लोग है । कुछ लोग त्रिपाल जमीन में बिछाकर उसके ऊपर बैठे है कुछ लोग चारों तरफ गोला बनाकर खड़े है। नीचे सेंटर में बैठे व्यक्ति के पास ताश की गड्डी है, शेष बैठे लोगों पर और खड़े लोगों के पास 500-500 के नोट है, जो अपना अपना दाव लगा रहे है। एक व्यक्ति बोला 1500 रुपए बाहर कर दे। दूसरा बोला 9 हजार दे। वह फिर 1 से लेकर 9 तक रकम गिनता भी है। कोई सौ रुपए वापस करने की बात कहता है। इस तरह जुए के इस खुले अड्डे पर दिन भर हार जीत के दाव लगाते रहे। किसी साथ गए व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इलाका यही बस खेत बदलते सूत्र के अनुसार जुआ खिलाने वाले की सबलगढ़ थाने में अच्छी सेंटिंग है । इसलिए वह चार पांच दिन में जगह और खेत बदल देते है । लेकिन इलाका यही रहता है । जब जब खेत जगह बदलते है तो सम्बंधित पुलिस कर्मी को सूचित कर देते है । हमारे क्षेत्र का नहीं सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार के अनुसार हमारे थाने का कोई वीडियो नहीं है हमने वीडियो देखा है। जांच कराई है। कहां का है यह हम नहीं बता सकते।


