कार डिवाडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी, चार की मौत:बिजनेसमैन का परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, 6 साल का बच्चा सुरक्षित

चित्तौड़गढ़ में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सड़क पर पड़े जानवर के शव से टकराने के बाद कार बेकाबू डिवाइडर से टकरा गई। दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा भादसोड़ा क्षेत्र में नरबदिया गांव में चित्तौड़गढ़- उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात करीब 2 बजे हुआ। सभी उदयपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में परिवार का छह वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया। गाय से टकराकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची कार टक्कर इतनी तेज थी कि कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नुकसान और ज्यादा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर ही चार लोगों की मौत इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रिंकेश नानवानी (40), उनकी पत्नी सुहानी (38), उनकी चाची रंजनी (58) और रतलाम निवासी उनके फूफाजी हीरानंद लालवानी (60) के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। 6 साल का बेटा वैभव सुरक्षित, डॉक्टरों की निगरानी में हादसे में रिंकेश नानवानी का छह वर्षीय बेटा वैभव घायल हुआ है। उसे चित्तौड़गढ़ उसके घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। व्यापारी थे रिंकेश नानवानी मृतक रिंकेश नानवानी चित्तौड़गढ़ में फुटवियर और जनरल स्टोर का व्यवसाय करते थे। वे अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, लेकिन खुशियों भरा सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। — ये खबर भी पढ़ें … सवाईमाधोपुर में दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन की मौत:एक गंभीर घायल, कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर हुआ हादसा सवाई माधोपुर जिले के कोटा-लालसोट मेगा स्टेट हाईवे पर स्थित कुस्तला सर्किल के पास गुरुवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *