मेनार में आज होगा उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन:पहले दिन 5 टीमों ने खोजे दुर्लभ पक्षी, 100 से अधिक कॉमन क्रेन मिले

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 12वें संस्करण की शुरुआत आज बर्ड रेस के साथ हुई। अलग-अलग बनाई पांच टीमों के सदस्यों ने सुबह यात्रा शुरू की और दिन भर वे दूर-दूर तक के जलाशयों तक पहुंचे और वहां पर पक्षियों को देखा और उनके बारे में जाना-समझा। आज सुबह इन टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन पांचों टीम के अलग-अलग नाम पक्षियों पर ही दिए गए है। प्रत्येक टीम में 6 सदस्य शामिल किए गए। टीम लीडर के रूप में देवेंद्र मिस्त्री, उज्ज्वल दाधीच, दर्शन मेनारिया, ऋचा मिस्त्री और सूर्य प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीमों को सुबह डीएफओ यादवेंद्र सिंह,अजय चित्तौड़ा ने रवाना किया। हॉर्नबिल टीम के कप्तान उज्ज्वल दाधीच के साथ चेतन कछारा,शोयब खान, व्योम उपाध्याय, गौरव जोशी विभिन्न जलाशयों पर पक्षी अवलोकन के साथ साथ आमजन को पक्षी संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस टीम मेनार, वल्लभनगर, चीरवा, एकलिंग जी क्षेत्र में जलाशयों पर जाकर वहां जो पक्षी थे उनकी गणना की। उज्जवल दाधीच ने बताया की मेनार-रूण्डे़डा मार्ग पर अठखेलिया करते हुए कॉमन क्रेन का 100 से अधिक का समूह आकर्षण का केंद्र रहा। बर्ड रेस प्रभारी एसीएफ सुरभि शर्मा ने बताया कि सभी टीमें 50 किलोमीटर के दायरे में पक्षी गणना कर के शाम को वापसा पहुंची। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन रामसर स्थल मेनार में शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। मेनार में स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्पॉट पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही वेटलैंड विजिट भी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *