बाड़मेर में चोरियों को रोकने के लिए जारी किया नंबर:घूमने जाने पर बाड़मेर पुलिस को दे सूचना, खाली घर की रखेगी निगरानी

बाड़मेर शहर में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। अब कोई भी परिवार घर खाली छोड़कर घूमने या शादी में जाता है तो पुलिस को एक सरकारी नंबर पर सूचना दे सकता है। पुलिस उस मकान और आसपास के इलाके में विशेष निगरानी रखेगी। वहीं एसपी ने जिला कलेक्टर को शहर में शेष बचे इलाकों में CCTV फुटेज लगाने को लेकर चिट्ठी लिखी है। फिलहाल बाड़मेर शहर में 215 कैमरे एक्टिव है। जो अभय कमांड से मॉनिटरिंग हो रहे है। चोरियों के बाद पुलिस की नई पहल दरअसल, बीते कुछ महीनों में बाड़मेर शहर में 10 से ज्यादा बड़ी चोरियों की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद SP नरेंद्र सिंह मीना ने चोरियों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाने और मोबाइल टीमों की तैनाती के निर्देश दिए। चोरियां रात करीब 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच होती है। एसपी का मानना है कि इस समय में पुलिस गश्त के दौरान ढीले पड़ जाते है। इसके लिए संबंधित थानाधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस समयावधि में गश्त और मोबाइल टीमें ज्यादा एक्टिव रहें। घर खाली होने पर पुलिस को दें सूचना एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि यदि कोई परिवार घर खाली छोड़कर बाहर घूमने या शादी में जाता है तो वह पुलिस द्वारा जारी नंबर 8764504201 पर कॉल कर सूचना दे सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उस मकान, गली और मोहल्ले में विशेष निगरानी रखेगी। साथ ही कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी जाएगी, जिससे स्पेशल पुलिस लगातार रात में गश्त करेगी। एसपी ने कहा- रात में गश्त के दौरान मैंने कुछ कमियां देखी है। जैसे अलग-अलग पाइंट बनाकर 10 बजे तक पुलिस लगाते है। रात को 1 से 5 बजे तक पुलिस कहीं न कहीं ढीली हो जाती थी। इस समयावधि में पुलिस को ज्यादा एक्टिव करेंगे। 1 से 5 बजे तक विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिरों और घरों में सीसीटीवी लगाने की अपील एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रमुख मंदिरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। मंदिर परिसरों में गार्ड की व्यवस्था भी करने को कहा गया है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। शहर की एंट्री पॉइंट पर मोबाइल टीमें गडरारोड, बाजार, पीपली चौक और शिव नगर जैसे शहर के एंट्री प्वाइंट पर मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि पूरे शहर के लिए सीओ और स्थानीय थाना इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार नए प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। जनवरी तक पूरे शहर में कैमरों की निगरानी एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी को शहर के उन इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पत्र लिखा गया है, जहां अब तक कैमरे नहीं लगे हैं। सिणधरी सर्किल, चौहटन रोड और कुर्जा फांटा जैसे इलाकों में जल्द कैमरे लगाए जाएंगे।फिलहाल बाड़मेर शहर में 215 सीसीटीवी कैमरे एक्टिव हैं, जिनकी मॉनिटरिंग अभय कमांड से की जा रही है। कुल 388 कैमरे लगाए जाने हैं। लाडी स्कीम के तहत कैमरे लगाने का काम चल रहा है और जनवरी के अंत तक सभी कैमरे एक्टिव होने की संभावना है। तीन महीने में 9 बड़ी चोरियां अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच शहर में 9 बड़ी चोरियां हुईं। 9 में से सिर्फ एक चोरी का खुलासा पुलिस ने तीन महीनों में हुई 9 बड़ी चोरियों में से सिर्फ माजीसा मंदिर चोरी का खुलासा किया है। हालांकि अब तक चुराया गया माल बरामद नहीं हुआ है और मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। बाकी 8 चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *