हत्या की आशंका पर देवर-भाभी को हिरासत में लिया:पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है खुलासा; खातेगांव में नाबालिग का जला मिला था शव

खातेगांव नगर के ट्रेचिंग ग्राउंड के पास सोमवार को एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से 15 साल की लड़की का जला हुआ शव संदिग्ध अवस्था में मिला। किशोरी खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली थी और मजदूरी करने आए अपने परिवार के साथ खातेगांव आई थी। शव मिलने के बाद से ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। आज शुक्रवार 3 बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में खुलासा करेगी। मजदूर परिवारों के बीच रहती थी निशा निशा का परिवार मजदूरी के सिलसिले में अस्थायी रूप से निर्माणाधीन कॉलोनी के पास रह रहा था। इस क्षेत्र में लगभग 20 से 25 मजदूर परिवार निवास करते हैं। निशा अपनी मां, मामा, मामी और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहती थी। हिरासत में लिए गए महिला-युवक भी इन्हीं मजदूर परिवारों में से ही हैं। जली हुई अवस्था में मिला था नाबालिग का शव निशा का शव कॉलोनी के पास खुली जगह पर मिला था। शव का चेहरा, पेट, पीठ और हाथों का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया था। डॉक्टरों के अनुसार, त्वचा जल जाने के कारण शरीर पर बाहरी चोटों के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे थे। शव का विसरा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच के लिए भेजा है। मामले में महिला और एक युवक को हिरासत में लिया पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक मूल रूप से मांडव क्षेत्र का निवासी है, जबकि महिला उसके पारिवारिक संबंध में भाभी बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध थे। निशा को इसकी जानकारी हो गई थी, जिसके बाद कथित तौर पर दोनों ने मिलकर झोपड़ी में पहले निशा का गला दबाकर हत्या की। सबूत मिटाने के उद्देश्य से बाद में शव पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और आज इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जा सकता है। ये खबर भी पढ़े… खातेगांव नगर के ट्रेचिंग ग्राउंड के पास सोमवार को एक 15 साल की किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिला था। किशोरी एक मजदूर परिवार से थी। मृतका की पहचान खरगोन-कसरावद निवासी निशा कैलाश बारेला के रूप में हुई। निशा अपनी मां, मामा, मामी और छोटे भाइयों के साथ खातेगांव में रह रही थी। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *