डॉ करणी सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय ” बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा” की शुरूआत शुक्रवार से होगी। ये रविवार तक बीकानेर के डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में चलेगा। जिले में दूसरी बार आयोजित हो रहे बीकानेर चिल़्ड्रन फेस्टिवल “आजू गूजा” का आयोजन डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक किया जाएगा। फेस्टिवल का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। फेस्टिवल में 3 से 14 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। इन बच्चों को अपने पेरेंट्स के साथ आना होगा। 80 से ज़्यादा गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजन बच्चों के साथ आ सकेंगे। केवल परिजनों का मेले में प्रवेश वर्जित रहेगा। आजू गूजा पिछले साल रेलवे ग्राऊंड पर हुआ था। अब दूसरी बार यह फेस्टिवल जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन आज ये होंगी गतिविधियां
नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि फेस्टिवल में टिडली पिडली मंच और कॉन्शियस कॉर्नर दो स्थान बनाए गए हैं जहां तीनों दिन सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टिडली पिडली मंच पर सुबह 10.30 से 11.30 बजे गेम्स, 12 से दोपहर 1 बजे तक ड्रम सर्किल, 1 से 2 बजे तक पपेट शॉ, 2-3 बजे म्यूजिकल परफॉर्मेंस, 3 से 4 बजे स्टोरी टैलिंग और शाम 4-5 मैजिक शॉ का आयोजन किया जाएगा। कॉन्शियस कॉर्नर में आयोजित होने वाली गतिविधियां
निगम कमिश्नर ने बताया कि कॉन्शियस कॉर्नर में सुबह 11 से 12 बजे तक नु्क्कड़ नाटक का आयोजन, दोपहर 1 से 2 बजे तक ऑथर इंटरेक्शन,2 से 3 बजे तक चेंजमेकर्स लेब और 3 बजे से 4 बजे तक एक्सप्रेशन बॉय आर्ट का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को होने वाली गतिविधियां
शनिवार को टिडली पिडली मंच पर सुबह 11 से 12 बजे चैक इन रखा गया है। दोपहर 12 से 1 बजे तक थियेटर वर्कशॉप, 1 से 2 बजे तक ड्रम डीजे, 2 से 3 बजे तक थियेटरीकल परफोर्मेंस, 3 से शाम 4 बजे तक माइम- माइम, शाम 4 से 5 बजे तक म्यूजिक परफोर्मेंस होंगी। शनिवार को कॉन्शियस कॉर्नर
शनिवार को कॉन्शियस कॉर्नर में सुबह 11 से 12 बजे तक टॉक एंड इंटरक्शन सेशन,दोपहर 12 से 1 बजे तक प्लानेट प्रोटेक्टर्स, 1 से 2 रस्पोंसिबल एंड कॉन्शियस ट्रेवल सेशन, 3-4 गेम-ए-थॉन , 3-4 बीट बॉक्सिंग का आयोजन किया जाएगा।


