युवक के खातों से 2.31 लाख की साइबर ठगी:पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार; बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच जाते पैसे

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवक के बैंक खातों से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने धोखाधड़ी कर 2 लाख 31 हजार 799 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को समय पर शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई में देरी के कारण पूरी राशि ठगों के हाथ लग गई। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। मऊगंज निवासी रवींद्र कुमार यादव के साथ यह साइबर ठगी हुई है। ठगों ने 20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच इंडियन बैंक की मऊगंज शाखा से 2 लाख 27 हजार 812 रुपए निकाले। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक की मऊगंज शाखा से 24 दिसंबर को 3 हजार 987 रुपए की अवैध निकासी की गई। पीड़ित बोला- समय पर कार्रवाई होती तो राशि बच जाती पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 23 दिसंबर को ही थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती, तो शेष राशि को बचाया जा सकता था। अब पीड़ित ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। उन्होंने मामले में त्वरित जांच, साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी गई पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *