महाकाल महोत्सव का दूसरा दिन:महालोक में गूंजा नमो नमो हे शंकरा.. दो घंटे शिवा की सांगीतिक प्रस्तुतियां

वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पांच दिनी आयोजन महाकाल महोत्सव का दूसरा दिन भक्ति गीत के साथ देशभक्ति के तरानों के नाम रहा। महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार पर द ग्रेट इंडियन क्वायर मुंबई समूह ने शिवा की सांगीतिक प्रस्तुतियां दी। नमो नमो हे शंकरा से शुरुआत की गई। उसके बाद मेरा शिव है भोला भंडारी…, उसकी महिमा है सबसे न्यारी.., मेरे बांके बिहारी लाल.., तू इतना मत करियों शृंगार.., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा.., महादेवा तेरा डमरू डम डम डम बजता जाए रे… की प्रस्तुतियों के बीच शेरो शायरी का दौर भी चलता रहा। आज : सोना महापात्रा की आवाज में गूंजेगी शिव-भक्ति
शुक्रवार को श्री महाकाल लोक में ख्यात गायिका सोना महापात्रा मुंबई संगीतमय प्रस्तुति देंगी। उनकी प्रस्तुति में शिव-भक्ति, लोक-संगीत एवं समकालीन संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कला यात्रा में मटकी लोकनृत्य माधुरी ढोड एवं साथी उज्जैन की प्रस्तुति होगी। यात्रा शास्त्रीनगर से हाट बाजार होते हुए महाकाल लोक पहुंचेगी। यह खास : मुकेश अंबानी के निवास पर दे चुके प्रस्तुति
द ग्रेट इंडियन क्वायर का 32 सदस्यीय दल ख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया में अनंत और राधिका के मायरा में प्रस्तुतियां दे चुके हैं। यहां दो घंटे चले आयोजन में राम सिया की अमर कहानी, एक है चंदन एक ही पानी… शिव तांडव स्रोत, मेरी झोपड़ी के भाग…, भारत हमको जान से प्यारा है… वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति गीतों से समा बांधा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *