टीकमगढ़ में पिछले सात दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। लगातार धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस अवधि में दिन और रात दोनों के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। दिन का तापमान बढ़कर 27 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी। धूप निकलने से गेहूं-चना समेत रबी फसलों को फायदा किसान जानकी अहिरवार ने बताया कि 9 जनवरी तक चली शीतलहर के बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। घने कोहरे के कारण फसलों को नुकसान होने लगा था, लेकिन अब मौसम साफ होने और धूप निकलने से गेहूं, चना, मटर और सरसों की फसल की वृद्धि अच्छी हो रही है। पिछले सात दिनों के तापमान आंकड़ों पर गौर करें तो दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं, रात का तापमान भी लगभग चार डिग्री बढ़ गया है, जो ठंड में कमी का संकेत है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना पिछले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और रात का तापमान 9.6 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.02 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार से एक बार फिर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान बढ़कर 26 से 27 डिग्री और रात का तापमान बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।


