छतरपुर में ठंड का सिलसिला जारी:7 डिग्री पहुंचा तापमान, दिन में धूप खिलने से राहत

छतरपुर में गुरुवार–शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार की रात के तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 0.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से मौसम लगभग स्थिर बना हुआ है और तापमान में सिर्फ 1 से 2 डिग्री का ही उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसी कारण लोगों को तेज ठंड से फिलहाल राहत मिली हुई है। दिन में धूप निकलने से ठंड में राहत
शुक्रवार सुबह से आसमान साफ रहा। सुबह करीब 6 बजे सूरज निकल आया और दिनभर धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर कम महसूस हुआ। शुक्रवार सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, आज आद्रता 88 प्रतिशत रही और दृश्यता 1000 से 1200 मीटर के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्के बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *