चितरंगी में नाबालिग से सामूहिक रेप, दो आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई; मामले में जांच शुरू

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग को गांव के पास एक सुनसान खेत में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया गया। घटना के दौरान नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार परिजनों ने तत्काल नाबालिग को लेकर चितरंगी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर कुड़ैनिया प्रथम निवासी समन सिंह गोड़ और श्रीराम सिंह गोड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 70(2), 64(1) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है, और मामले की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *