बालोद| ग्राम कलंगपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जगह की कमी से मरीज, उनके परिजन और स्टाफ लगातार परेशानी झेल रहे हैं। सीमित कमरों के कारण भीड़ के समय कामकाज और बैठने की व्यवस्था कठिन हो जाती है। स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त कमरे बनाकर सुविधाओं का विस्तार किए जाने की जरूरत है ताकि मरीजों को बेहतर सेवा मिल सके और उपचार कार्य सुचारू रूप से हो सके।


