आवास चौपाल में सोलर पैनल के लिए प्रोत्साहित किया गया

भास्कर न्यूज | डौंडी ग्राम पंचायत पेंड्री में जिला पंचायत के सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सुबह आवास चौपाल लगाई। उन्होंने लाभार्थियों से चर्चा करते हुए नवीन स्वीकृत आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करने और निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। सीईओ ने लाभार्थियों को आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोखता गड्ढ़ा का निर्माण करने और पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। चौपाल के बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में रुके हुए और अप्रारंभ आवासों का निरीक्षण किया। सीईओ ने निर्देश दिए कि अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र शुरू कर समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। अधिकारियों और कर्मचारियों को हितग्राही की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी निर्देशित किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और आवास योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *