भास्कर न्यूज | पुरूर परिक्षेत्रीय कोसरिया यादव समाज द्वारा गीता जंयती महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी को बोहारडीह में किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से होगा। इसके बाद राउत नाचा के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे होंगे। अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष बिसनाथ यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि कोसरिया यादव समाज महासभा के हिमनलाल यादव, सालिक राम यादव, रामेश्वर सिंह यादव, देवव्रत यादव, जितेश्वरी यादव, मीना यादव, सरपंच राजेन्द्र प्रसाद साहू, हेमू नेताम, गोवर्धन साहू, पवन सिन्हा होंगे।


