नगपुरा मेला आज से, तीन दिन तक होंगे सांस्कृतिक आयोजन

सीपत | बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक और पारंपरिक नगपुरा मेला परिसर में आज से बेलतरा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, भक्ति संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, एसईसीएल एवं एनटीपीसी सीपत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस 16 जनवरी को सुप्रसिद्ध भक्ति एवं जसगीत गायिका अल्का चन्द्राकर अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री राजेश अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।द्वितीय दिवस 17 जनवरी को प्रसिद्ध लोक गायक अनुराग शर्मा एवं देश-प्रदेश में ख्यातिप्राप्त गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इस दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, आईजी संजीव शुक्ला सहित कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 18 जनवरी को अनुज शर्मा अपने आरुग बैंड के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे। वहीं स्थानीय कलाकार हिलेन्द्र सिंह भी मंच साझा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *