प्रायोगिक परीक्षा खत्म, प्री-बोर्ड एग्जाम कल से

कुकदूर| ग्राम कुकदूर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हाई व हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत रसायन की प्रायोगिक परीक्षा हुई। इसके साथ ही स्कूल में संचालित सभी विषयों का प्रयोगात्मक कार्य पूरा कर लिया गया है। विज्ञान प्रभारी रमेश सिंह पोर्ते ने बताया कि कक्षा 12वीं रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा बाह्य परीक्षक अजीत कुमार लहरें की उपस्थिति में आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 49 छात्र- छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें सभी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि रसायन शास्त्र के साथ-साथ विद्यालय में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कक्षा 10वीं विज्ञान और व्यावसायिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी नियमानुसार पूरी हो चुकी हैं। परीक्षाओं का संचालन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री- बोर्ड परीक्षा 17 जनवरी से प्रारंभ होगी, जो 23 जनवरी तक चलेगी। इन परीक्षाओं को लेकर छात्र- छात्राएं तैयारी में जुटे हुए हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने प्रेरित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *