बांसवाड़ा में पथराव कर कार सवारों को लूटा:मोबाइल लूट कर भागे, लाठी-डंडाें से मारपीट की, कहा- जो हो गया सो हो गया, 5 घायल

बांसवाड़ा में गुरुवार देर रात लुटरों ने लोगों से मारपीट कर कार पर पथराव किए। इस दौरान लोगों से मारपीट भी की। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामला जिले के कलिंजरा और सदर थाना क्षेत्र का है। लुटेरे लोगों के मोबाइल, रुपए और जेवरात लूटकर फरार हो गए। सभी घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे पूंजीलाल डामोर ने बताया कि गारिया निवासी मोगालाल, रामा, भाणजी, नितेश और कल्पेश टवेरा गाड़ी से सामाजिक कार्यक्रम में से लौट रहे थे। देर रात कलिंजरा थाना क्षेत्र के बड़ो​दिया के पास टाॅयलेट के लिए रुके थे। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर 7 से 8 बदमाश आए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने लूटे हुए मोबाइल पर कॉल किया तो बदमाशों ने कहा- जो हो गया सो हो गया..अब आगे कुछ नहीं करना और आकर अपना मोबाइल ले जाओ। मोबाइल लेने गए तो गाड़ी पर पथराव किया, लाठी-डंडों से मारपीट की पीड़ितों ने बताया कि इसके बाद वे सदर थाना क्षेत्र के पाड़ीखुर्द गांव पहुंचे, जहां लुटेरों ने मोबाइल लेने के लिए बुलाया था। यहां जैसे ही कार रुकी, बदमाशों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कार के आगे का शीशा पूरी तरह से टूट गया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर पांचों को बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट के बाद लुटेरों ने दो मोबाइल फोन, एक चांदी का कड़ा और 2 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। इस बीच शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे तो लुटेरे गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पांचों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *