अजमेर में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक:क्षेत्र में फैली सनसनी, 15 दिन पहले घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के अंदर कोर्ट स्थित तालाब के पास पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की बॉडी को फंदे से उतार कर मोर्चरी में भिजवाया गया। सूचना मिलने पर मृतक युवक की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदार जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गए। दरगाह थाना पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी है। युवक करीब 15 दिन से घर से निकला हुआ था। आदर्श नगर थाना पुलिस सुसाइड को लेकर मामले की जांच में जुटी है। दरगाह थाने के हेड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि अंदर कोर्ट स्थित तालाब के पास पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास में पूछताछ की गई। बाद में शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदार अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। मृतक की पहचान उत्तराखंड हाल नागफनी निवासी सुल्तान खान पुत्र शाहिद खान के रूप से हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक करीब 15 दिन से लापता था। मामले में युवक के परेशानों को सूचना दे दी गई है। उत्तराखंड से परिवार के अजमेर पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अनुसंधान जारी है। पत्नी के अनुसार करीब साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह पति के साथ करीब 6 महीने पहले अजमेर रहने के लिए आए थे। पति एक होटल में काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *