दतिया जेल में कैदियों की गुंडागर्दी:बैरक में बंदी को पीटा, जान से मारने की धमकी दी; जेल प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR

दतिया जिले की सेवढ़ा सब जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों की दबंगई का मामला सामने आया है। जेल के अंदर बैरक नंबर-2 में बंद यश उर्फ चानू दुबे और अमन कमरिया ने एक अन्य बंदी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जेल प्रशासन की शिकायत पर गुरुवार शाम डीपार थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। बैरक नंबर-2 में की मारपीट घटना 14 जनवरी की है। सहायक जेल अधीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यश उर्फ चानू ने अमन के उकसावे पर बंदी लेखराज बागरी के साथ मारपीट की। दोनों ने उसे मां-बहन की भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से जेल में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पहले चप्पल से पीटा था, आदतन अपराधी हैं जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और गंभीर मामलों में पहले से जेल में बंद हैं। वे लगातार जेल का अनुशासन तोड़ रहे हैं। इससे पहले भी भोजन वितरण के दौरान एक बंदी की चप्पलों से पिटाई की गई थी। वे जेल में गुटबाजी कर अन्य बंदियों को डराने और प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस जेल अधिकारियों का कहना है कि ये कैदी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई बार गंभीर धाराओं में जेल जा चुके हैं। जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यश और अमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (मारपीट, गाली-गलौज और धमकी) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *