आलीराजपुर में मक्का खेत से 1.65 क्विंटल गांजा जब्त:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, मामला दर्ज

आलीराजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलवाई में एक मक्का खेत से 1.65 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग 2.50 लाख रुपए आंका गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा गुरुवार शाम को नानपुर पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुशलवाई के बुडेनला फलिया निवासी मुकेश पिता सोनिया डावर अपने खेत में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां सूचना की पुष्टि हुई। घेराबंदी कर आरोपी मुकेश डावर को हिरासत में ले लिया गया। मक्का की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले खेत की सघन तलाशी के दौरान मक्का की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे पाए गए। पुलिस टीम ने पंचों के समक्ष कुल 1900 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित उखाड़कर जब्त किए। इन पौधों का कुल वजन 165.48 किलोग्राम (1.65 क्विंटल) है, जिसका अनुमानित मूल्य 2,48,220 रुपए है। आरोपी के पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला आरोपी मुकेश पिता सोनिया डावर के खिलाफ नानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर, सउनि दलसिंह जमरा, सउनि मंजीत सिंह, प्रआर संजय मण्डलोई, सुरेश कन्नौज, आरक्षक धनसिंह, बलवंत, बलराम, अरुण, प्रताप और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *