कोटपूतली में बीसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण:उपकरणों की कमी पाए जाने पर स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी

कोटपूतली में बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पूतली के आंगनबाड़ी केंद्र वैशाली नगर और उप स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीएमओ और उनकी टीम ने घर-घर जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया। कारण बताओ नोटिस जारी उप स्वास्थ्य केंद्र पूतली के वैशाली नगर में वेट मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, एचबी मीटर, हाइट स्केल और एईएफआई किट जैसे महत्वपूर्ण उपकरण अनुपलब्ध पाए गए। आशा कार्यकर्ता के पास हेड काउंट सर्वे और आशा डायरी नहीं थी, साथ ही पीएनसी व एचबीएनसी रजिस्टर का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। स्टाफ भी निर्धारित ड्रेस में नहीं था। इन कमियों के चलते एएनएम पूजा यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सुंदरपुरा में एएनएम को नोटिस जारी वहीं, उप स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपुरा में भी वेट मशीन अनुपलब्ध पाई गई। यहां ड्यू लिस्ट नहीं थी, फील्ड विजिट नहीं हुई थी और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में एफसीएम इंजेक्शन नहीं लगाए गए थे। हेड काउंट सर्वे भी नहीं मिला, एनसीडी स्क्रीनिंग और फॉलोअप भी नहीं हुआ था। आशा की विजिट भी नहीं पाई गई और स्टाफ ड्रेस में नहीं था। सुंदरपुरा की एएनएम सुमन यादव को भी इन अनियमितताओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीपीओ विजय तिवाड़ी ने सत्र स्थल पर एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं को ड्यू लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण करने, यूविन ऐप और पीसीटीएस ऐप पर रिपोर्ट अपडेट करने और कोल्ड चेन पॉइंट को बनाए रखने के निर्देश दिए। रजिस्टर के जांच के आदेश बीसीएमओ डॉ. पूरण चन्द गुर्जर ने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को विभागीय योजनाओं की निगरानी करने, फील्ड विजिट करने, समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, आईडी कार्ड पहनने, संस्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और डीडीसी स्टोर में दवाइयों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसीएच रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका की जांच के भी आदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *