मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र लालचंद यादव का भारतीय सशस्त्र सेना में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर ततारपुर चौराहा पर श्री श्याम मित्र मंडली ने उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान दीपक कुमार को साफा पहनाया गया, माला अर्पित की गई और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें खाटू नरेश का चित्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर रणधीर सिंह चौधरी, मुकेश कुमार यादव, डॉ. मोहनलाल यादव, धनीराम सारण, इंद्र कुमार मिश्रा, अमित रोहिल्ला, दिलवर प्रजापति, छोटेलाल यादव, गौरव, योगेश, अतुल, संदीप, मोहन, लोकेश, निखिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दीपक कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


