दौसा में SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:एक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नियम विरुद्ध बल्क में फॉर्म 6-7 प्रस्तुत करने का विरोध, लिस्ट मांगी

मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में बिना किसी ठोस कारण एवं विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म -6, 7 एवं 8 की संकलित सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सिकराय में ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की जा रही SIR की प्रक्रिया में 12 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 दिसम्बर से 15 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। नियमानुसार इलेक्ट्रोल मेन्यूअल 2023 के अनुसार बल्क आवेदन प्राप्त नहीं किए जा सकते हैं। व्यक्तिगत मतदाता केवल एक ही फ़ॉर्म (दावा अथवा आपत्ति के लिए प्रस्तुत कर सकता है, जबकि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए 2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फ़ॉर्म ही जमा करा सकते हैं। फार्म में मतदाता की सम्पूर्ण जानकारी उसका मोबाईल नंबर साक्ष्य अंडरटेकिंग संलग्न होना आवश्यक है। इनका कहना है कि एसडीएम कार्यालय में नियमों के विरुद्ध एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बल्क में एक ही दिन में सैकड़ों से लेकर हजारों की संख्या में फ़ॉर्म 7 एवं फार्म 6 प्रस्तुत किए गए हैं, जो कि स्पष्ट रूप से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है तथा इसे आवेदनों पर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए। ऐसे सभी नियम विरुद्ध जमा फ़ॉर्म 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची कांग्रेस पार्टी को नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाए। बल्क में जमा हुए आवेदनों पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए। साथ ही नियम विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *