6 जंगली सूअर कुएं में गिरे…VIDEO:वन विभाग ने एक घंटे में रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जंगल में छोड़ा गया

कोरबा के करतला रेंज के चिकनीपाली गांव में गुरुवार सुबह 6 जंगली सूअर कुएं में गिर गए। वन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी सूअर को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बम्हनीन पहाड़ से छह जंगली सूअर बस्ती के पास पहुंच गए थे। इनमें एक मादा, दो नर और तीन बच्चे शामिल थे। सुबह ग्रामीणों ने इन सूअर को 20 फीट गहरे कुएं के पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ एक साथ इतने जंगली सूअर को कुएं में देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। वन विभाग के एसडीओ एसके सोनी और प्रशिक्षु एसडीओ अर्चना पैकरा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। रस्सी से एक-एक कर किया गया रेस्क्यू उन्होंने सबसे पहले ग्रामीणों को कुएं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा और फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने देखा कि सभी छह जंगली सूअर पानी में जीवित तैर रहे थे। टीम ने रस्सी की सहायता से एक-एक कर सभी सूअर को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही सभी जंगली सूअर जंगल की ओर भाग गए। जागरूकता से बची वन्य जीवों की जान एसडीओ सोनी ने बताया कि वन विभाग वन्य प्राणियों की सुरक्षा के संबंध में ग्रामीणों के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी जागरूकता के कारण समय पर सूचना मिल पाई, जिससे जंगली सूअरों की जान बचाने में सफलता मिली। रेस्क्यू में आई चुनौतियां सूअरों को कुएं से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक-एक कर उन्हें रस्सी से फंसाया गया। इस दौरान ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार, गांव से सटा जंगल होने के कारण जंगली सूअर अक्सर आते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *