कुत्ते ने 8 साल के बच्चे पर हमला किया:खेलते समय किया अटैक, सिर और चेहरे पर गहरे घाव

पेंड्रा के कोटमी कला गांव में एक कुत्ते ने 8 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब बच्चा खेल रहा था। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते ने बच्चे के सिर और चेहरे पर गहरे घाव कर दिए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इस घटना के बाद से कोटमी कला गांव में दहशत का माहौल है। घायल बच्चे को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। कई मवेशियों को भी घायल कर चुका है यह पहली घटना नहीं है। जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों में इसी कुत्ते ने एक अन्य बच्चे और कई मवेशियों को भी घायल किया है। कुत्ते के लगातार हमलों के कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे के पिता इतवार सिंह ने बताया कि कुत्ता पिछले दो दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। मेडिकल ऑफिसर पुष्पराज ने बच्चे की स्थिति की पुष्टि की और बताया कि उसे उचित उपचार दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *