गुमला में बाइक दीवार से टकराई, एक युवक की मौत:मेला देखकर लौट रहे थे तीन दोस्त, हादसे में दो घायल; सदर अस्पताल में भर्ती

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब टेवरा बक्सपुर निवासी संजय बाड़ा (20), ममरला निवासी गेब्रियल लकड़ा (20) और छोटे सोरेन (19) एक बाइक पर सवार होकर टेंगरा मेला देखकर लौट रहे थे। ममरला पारिस के समीप उनकी अनियंत्रित बाइक एक दीवार से जा टकराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया। वहां से गेब्रियल लकड़ा और छोटे सोरेन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, संजय बाड़ा की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक संजय बाड़ा गोवा में मजदूरी करता था और दिसंबर माह में बड़ा पर्व के अवसर पर अपने गांव आया था। सूचना मिलने पर एसआई राम बुलावन राम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *