शहर से सटे सकतपुर तालाब में एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। वह गुरुवार रात शौच के लिए तालाब किनारे गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह शंका होने पर SDERF की टीम ने तालाब में सर्चिंग की, जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात 8 बजे घर से निकला था जानकारी के अनुसार, सकतपुर निवासी मनोज (40) पुत्र साधुराम अहिरवार मजदूरी करता था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह घर से शौच जाने का बोलकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह हुआ शक तो बुलाई रेस्क्यू टीम शुक्रवार सुबह परिजनों को शक हुआ कि शायद वह तालाब की तरफ गया था और वहीं डूब गया हो। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और SDERF को बुलाया गया। टीम ने तालाब में सर्चिंग शुरू की, तो मनोज का शव मिल गया। टीम ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह अभी साफ नहीं हो सका है कि मनोज तालाब के अंदर कैसे गिरा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


