जमीन विवाद में फावड़ा मारकर चचेरे भाई की हत्या:नीमच में परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, गिरफ्तारी की मांग

नीमच के सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के लासूर धामनिया में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चचेरे भाई ने युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। युवक पवन बारेट गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पवन की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक की पत्नी और बड़ी संख्या में परिजन न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने बताया कि निर्माण कार्य जैसी छोटी सी बात पर परिवार के ही लोगों ने पवन की हत्या कर दी। कंट्रोल रूम के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन प्रशासन की शुरुआती समझाइश से परिजन संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद, आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल से पवन का शव लाकर सीधे कंट्रोल रूम के सामने मुख्य मार्ग पर रख दिया और चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग पर अड़े परिजन चक्काजाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार अजेंद्र नाथ प्रजापत और केंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को शांत करने का काफी प्रयास किया और आश्वासन दिया कि कानून अपना काम कर रहा है। हालांकि, परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर समझाइश का दौर जारी था और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *