आगर मालवा में हुई 163 मरीजों की जांच:18वें नेत्र शिविर में 47 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित; आनंदपुर रवाना

आगर मालवा जिले के गुदरावन स्थित पाटीदार समाज धर्मशाला में शुक्रवार को 18वां निशुल्क नेत्र शिविर लगा। शिविर में कुल 163 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 47 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। जिन मरीजों का शुगर लेवल अधिक पाया गया, उन्हें अगले शिविर में आने की सलाह दी गई। अब तक 18 शिविरों में 2880 मरीजों की जांच आयोजकों के अनुसार अब तक लगाए गए 18 नेत्र शिविरों में कुल 2880 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 671 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए गए हैं। चयनित मरीज आनंदपुर रवाना ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों को शुक्रवार दोपहर 2 बजे बस द्वारा आनंदपुर भेजा गया। शनिवार को उनके ऑपरेशन होंगे, जिसके बाद रविवार को सभी मरीजों को वापस गुदरावन लाया जाएगा। आनंदपुर में मरीजों के ठहरने, भोजन, लेंस, दवाइयों और चश्मों की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। 19वां नेत्र शिविर 20 फरवरी को आयोजक जय नारायण चौधरी ने बताया कि अगला 19वां निशुल्क नेत्र शिविर 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *