14 फीट लंबा, 70 किलो वजनी अजगर का रेस्क्यू:अशोकनगर में पुलिया के अंदर बैठा था; 5 लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

अशोकनगर के आरोन रोड स्थित बाजीदपुर गांव में 14 फीट लंबा और 70 किलो वजनी विशाल अजगर के मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने गांव की पुलिया के पास इस अजगर को देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए स्नेक कैचर हिमांशु जैन को बुलाया गया, जो अपने साथी प्रदीप कुशवाहा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान अजगर पुलिया के अंदर छिपा हुआ मिला। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्नेक कैचर हिमांशु जैन और उनके साथी प्रदीप कुशवाहा ने करीब 5 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पुलिया से बाहर निकाला। इतने बड़े अजगर को काबू में करने के लिए लगभग पांच लोगों की मदद लेनी पड़ी। बोरे में भरकर ले गई रेस्क्यू टीम रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से बोरे में भरकर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। उसे जल्द ही किसी सुरक्षित जंगली क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। स्नेक कैचर हिमांशु जैन ने बताया कि इस तरह के विशाल अजगर काफी खतरनाक हो सकते हैं। ये अक्सर बकरियों और छोटे जानवरों पर हमला करते हैं और यदि कोई बच्चा या व्यक्ति इनके सामने आ जाए, तो जान का खतरा भी रहता है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में अजगर आमतौर पर पानी वाले इलाकों में रहते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बारिश के दौरान धान की खेती होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *