जमीनी विवाद में हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:कुल्हाड़ी-डंडों से एक परिवार पर किया था हमला, पूर्व में भी 4 पकड़े

अजमेर के हाथीखेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद परिवार पर कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। जिसमें एक ही परिवार के 10 लोग घायल हुए थे। पुलिस गिरफ्तार अन्य चार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस मामले में पहले भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया कि थाने पर हाथी खेड़ा गांव निवासी दिलखुश की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए फरार सूरज सिंह(32) पुत्र शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह रावत उर्फ जीतू(19), शिव सिंह रावत पुत्र भीमा और भीमा उर्फ भीम सिंह पुत्र लादू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। यह खबरें भी पढ़ें….. कुल्हाड़ी-लाठी और डंडों से परिवार पर जानलेवा हमला,VIDEO:महिलाओं,बच्चों सहित एक दर्जन लोग घायल, जमीन को लेकर हुआ विवाद हाथीखेड़ा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:जमीन को लेकर परिवार पर कुल्हाड़ी-लाठियों से किया था हमला, 10 लोग अस्पताल में भर्ती

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *