6.50 करोड़ से तैयार होगी हाईटेक लाइब्रेरी:स्पीकर देवनानी ने निर्माण कार्य का काम किया शुरू, 500 स्टूडेंट्स बैठ सकेंगे

अजमेर में नगर निगम की ओर से गांधी भवन में हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से हाईटेक लाइब्रेरी के निर्माण का शिलान्यास किया गया। करीब 6.50 करोड़ की लागत से इस लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।यह लाइब्रेरी करीब 1 साल में बनकर तैयार होगी। जिसमें स्टूडेंट्स को फ्री वाई-फाई सहित आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि गांधी भवन एक प्राचीनतम पुस्तकालय रहा है। इसके विकास के लिए कई बार चर्चा हुई थी। प्राइवेट लैब में बच्चों से पढ़ने के लिए हजारों रुपए लिए जा रहे थे। जिसको ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक लाइब्रेरी का निर्माण करवाने का निर्णय लिया। देवनानी ने कहा कि करीब साढ़े 4 हजार वर्ग मीटर में लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। जिसमें करीब 6.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लाइब्रेरी को हाईटेक लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाएगा। जी + 2 के तहत इस लाइब्रेरी का निर्माण होगा। जिसमें कंपीटीशन एग्जाम देने वाले स्टूडेंट और अन्य स्टूडेंट्स के लिए पढ़ने की प्रॉपर व्यवस्था की जाएगी। देवनानी ने कहा कि गांधी भवन को साथ में जोड़ते हुए इसे एक आदर्श पुस्तकालय के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। करीब 500 स्टूडेंट के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। एयर कंडीशन लाइब्रेरी तैयार होगी। शहर के बीच एक हाईटेक लाइब्रेरी बनने से मिडिल क्लास परिवारों को राहत मिलेगी। आगामी मकर संक्रांति से पहले इसका लोकार्पण हो जाएगा। राज्य सरकार ने बजट 2025 26 में गांधी भवन लाइब्रेरी के उन्नयन के लिए 6.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। लाइब्रेरी पूरी तरह से एयर कंडीशन और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *