अंबाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने “बूथ चलो–गांव चलो” अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमिल्हेड़ा में बैठक आयोजित कर नई समिति का गठन किया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अभियान के उद्देश्य बताए। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर कांग्रेस नेता अजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। इसके साथ ही गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारों की जानकारी दे रहे हैं। जनता से जुड़कर काम करती है कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की मजबूती की नींव होता है। बैठक में किसानों, युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में अजेन्द्र सिंह तोमर, एजेंट सिंह, विनोद दीक्षित, तुषार कुशवाह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


