एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी पर कांग्रेस का विरोध:असनावर मंडल कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, मनमानी का लगाया आरोप

झालावाड़ में असनावर मंडल कांग्रेस कमेटी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) असनावर को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस ने बिना किसी ठोस कारण और विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा किए जाने पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में फॉर्म-6, 7 और 8 की संकलित सूची उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की मनमानी या पक्षपातपूर्ण कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम बिना वजह काटा गया, जीवित व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, या स्थानांतरण के नाम पर अनुचित कार्रवाई हुई, तो आने वाले समय में कांग्रेस कमेटी और उग्र प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नईम पठान उर्फ लक्की, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असनावर बद्रीलाल पाटीदार, पूर्व उप प्रधान भवानी सिंह गुर्जर, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष अकलेरा रामस्वरूप मेघवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार टेलर, दलजगत इंचार्ज रघुवीर सिंह, ब्लॉक महासचिव भेरूलाल बैरवा, ब्लॉक सचिव राकेश भील, जिला सचिव रमेशचंद्र पुरोहित, मंडल महासचिव हुकमचंद यादव, नगर अध्यक्ष असनावर मांगीलाल मेघवाल, इकबाल खान, रमेश पाटीदार और शंभू मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *