शासन सचिवालय कर्मचारी नेता विवेक चौधरी ने प्रोबेशन काल में पूर्ण वेतन की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की। उन्होंने फिक्स पे के कारण कर्मचारियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को तथ्यों के साथ रखते हुए हजारों प्रोबेशनर कर्मचारियों की समस्या को गंभीर बताया। इस पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मामले के परीक्षण और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


