चोरी के सामान के साथ चोर-खरीददार गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने बरामद किया सामान, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

मुंगेली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला मुंगेली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मामला एसटी इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज सौरभ श्रीवास ने मुंगेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2026 को स्टॉक रजिस्टर का मिलान करने पर भारी मात्रा में सामान गायब पाया गया। 1.38 लाख का सामान चोरी होना पाया गया चोरी हुए सामानों में व्ही कास आर्म, स्टे वायर, जीआई तार, अर्थिंग क्वायल, नट-बोल्ट, स्टे क्लेम्प, स्क्वेयर वायसर, थीम्बल, बैंक क्लेम्प और डिस्मेंटल पार्ट्स शामिल हैं। इन सभी की कुल कीमत 1,38,774 रुपए आंकी गई है। कबाड़ी दुकान से मिला चोरी का सामान जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गडगडिया नाला के पास स्थित कबाड़ी दुकान में दबिश दी। पूछताछ में कबाड़ी असगर खान ने बताया कि कंपनी के ही दो कर्मचारियों तामरज साहू और भुनेश्वर साहू ने उसे चोरी का सामान बेचा था। कर्मचारियों ने किया चोरी का कबूलनामा पुलिस ने तामरज साहू और भुनेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने चोरी कर सामान बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से नकद रकम भी जब्त की गई। तीनों आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने असगर खान (43), तामरज साहू (21) और भुनेश्वर साहू (25) को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। मुंगेली पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला एस.टी. इलेक्ट्रिीकल्स प्राइवेट लिमिटेड, मुंगेली से जुड़ा है। कंपनी के स्टोर इंचार्ज सौरभ श्रीवास (26 वर्ष, निवासी हांफा, सकरी, बिलासपुर, हाल मुकाम शिक्षक नगर मुंगेली) ने मुंगेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 से वे स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं और उनके अधीन कंपनी के नए-पुराने विद्युत उपकरण और पार्ट्स रहते हैं। श्रीवास ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2026 को दोपहर में स्टॉक रजिस्टर का मिलान करने पर उन्हें सामानों में कमी का पता चला। चोरी हुए सामानों में 4 नग व्ही कास आर्म, 4 बंडल स्टे वायर, 4 बंडल जी.आई. तार, 140 अर्थिंग क्वायल, 6 बोरी नट बोल्ट, 140 नग स्टे क्लेम्प, 1 बोरी स्क्वेयर वायसर, 1 बोरी थीम्बल, 1 बोरी बैंक क्लेम्प फॉर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और 1 बोरी डिस्मेंटल पार्ट्स शामिल थे। इन सभी सामानों की कुल कीमत 1,38,774 रुपये आंकी गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। चोरी हुए सामान और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर रवाना की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि असगर खान की गडगडिया नाला के पास स्थित कबाड़ी दुकान में चोरी का सामान रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कबाड़ी दुकान के मालिक असगर खान से पूछताछ की। असगर खान ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को तामरज साहू और भुनेश्वर साहू नामक दो व्यक्तियों ने, जो उसी कंपनी के कर्मचारी थे, उन्हें कंपनी का सामान बेचा था। यह सामान करीब 12.55 क्विंटल लोहे की सामग्री थी, जिसके एवज में उसने भुनेश्वर साहू को 25,100 रुपये नकद दिए थे। पुलिस ने गवाहों के सामने आरोपी असगर खान के कब्जे से चोरी की संपत्ति जब्त कर ली। घटना में संलिप्त तामरज साहू और भुनेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने चोरी की संपत्ति बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर साहू से 2,000 रुपये और आरोपी तामरज साहू से 4,600 रुपये नकद जब्त किए। पुलिस ने असगर खान (पिता स्व. जारद, 43 वर्ष, निवासी मुंगेली), तामरज साहू (पिता नंदराम, 21 वर्ष, निवासी झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा) और भुनेश्वर साहू (पिता राजेंद्र, 25 वर्ष, निवासी झाल, जिला बेमेतरा) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *