मुंगेली में अपोलो फार्मेसी पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर कब्जे को हटाया गया, राजस्व-पालिका और पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई

मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुराना बस स्टैंड के पास स्थित अपोलो फार्मेसी दुकान की ओर से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस कार्रवाई को राजस्व, नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान शुरुआत में कुछ विरोध भी देखने को मिला, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध निर्माण को हटा दिया गया। नगर पालिका की ओर से संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। यह कार्रवाई जनदर्शन में मिली एक शिकायत के बाद शुरू हुई। जनदर्शन में शिकायत, अवैध निर्माण की जांच के दिए गए निर्देश किशोर बैरागी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर शिकायत की थी कि दुकान स्वामिनी रुचि जैन (पति गौतम जैन) ने स्वीकृत क्षेत्र से अधिक जमीन पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका और नजूल विभाग को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट से याचिका खारिज, नियमानुसार कार्रवाई के आदेश प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकान मालिक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामला उच्च न्यायालय पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान भूमि स्वामी अवैध निर्माण को लेकर कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे पाए। नतीजतन, उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार ने भी जानकारी गई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *