रायपुर में बार से निकले युवक से लूट:स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट करके पैसे-मोबाइल छीने

रायपुर में बार से निकले युवक से स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने मारपीट करके 7300 रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा अभिषेक कुमार पाड़े बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया, कि वो चंगोरा भाठा डीडी नगर में रहता है। 14 जनवरी की रात को डीडी नगर इलाके में स्थित कोराके बार शराब पीने के लिए गया हुआ था। रात 12.10 बजे बार से निकला तो बार के सामने दो युवकों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों जेब में रखा पैसा और मोबाइल लूट लिया, और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करके उनकी तलाश में जुटी है। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने डीडी नगर इलाके में हुई घटना के बारे में बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 2025 में 2 करोड़ की लूट साल 2026 में लूट का यह पहला मामला है। साल 2025 में रायपुर जिले में 71 लूट की घटनाएं हुई। आरोपियों ने पीड़ितों से 2 करोड़ 1 लाख 42 हजार 620 की रुपए की मशरुका लूटी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर लूट के प्रकरणों में 137 आरोपियों को पकड़ा और उनसे 62 लाख 7 हजार 687 रुपए की मशरुका को बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *