शहर के सड़कों की दुर्दशा, विरोध में युकां का चक्काजाम:नेशनल हाईवे नहीं करा रही है मरम्मत, 10 दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी

अंबिकापुर शहर के अंदर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के नवीनीकरण और रिपेयरिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने देवीगंज रोड़ पर सांकेतिक चक्काजाम किया गया। शहर से गुजरी नेशनल हाईवे की सड़कों में गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे हैं। युवक कांग्रेस ने करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को केंद्रीय सड़क व राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अंबिकापुर शहर के अंदर से गुजरने वाली मनेन्द्रगढ़ रोड़, देवीगंज रोड, सदर रोड, रामानुजगंज रोड, स्कूल रोड़, खरसिया रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन है। युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्ष से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार है, तब से न तो इन सड़कों का नवीनीकरण हुआ है न ही रिपेयरिंग का काम हुआ है। हाल ही में इन सड़कों के रिपेयरिंग का गुणवत्ताहीन कार्य हुआ था जो मात्र झाड़ू लगाने से उखड़ने लगा था। बारिश के बाद रिपेयरिंग नहीं, गड्ढे ही गड्ढे
युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बरसात में इन सड़कों के पानी भरे गड्ढों ने नागरिकों को परेशान किया तो अब धूल-धूसरित सड़कें आम लोगों का स्वास्थ्य खराब कर रही है। बरसात के प्रारंभ से ही कांग्रेस और उसके अनुशांगिक संगठनों के द्वारा सड़कों के नवीनीकरण की मांग को लेकर 6 बार चक्काजाम एवं अन्य आंदोलन किए गए, लेकिन नागरिकों की समस्याओं के प्रति भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार संवेदनहीन रवैया अपना लिया है। शुभम अग्रवाल ने कहा कि यहाँ के सांसद, विधायक और महापौर ने शहर की जनता को आश्वासन दिया था कि दीपावली के बाद 15 अक्टूबर से सड़कों का काम प्रारंभ होगा और शहर की सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा, लेकिन बारिश समाप्त होने के तीन माह बाद भी सड़कों का काम नहीं हुआ है। 10 दिनों में नहीं सुधरी सड़क तो उग्र आंदोलन
युवक कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 10 दिनों के अंदर शहर की सड़कों का नवीनीकरण नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। चक्काजाम के दौरान चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, अमित सिन्हा, अमित सिंह सहित युवा कांग्रेस के राहुल सोनी, अनिकेत गुप्ता, शिफतैन, रोहन ,अतुल, मनीष, रवि समीर, साहिल,अनुग्रह ,आदित्य, मुकेश गुप्ता, राहुल, सालिक, हर्षवर्धन,सद्दाम, अक्षत, आशुतोष, अनमोल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *